सोनभद्र

शराब दुकानों की जांच पड़ताल से हड़कम्प

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की शाम बीजपुर बाजार सहित म्योरपुर, बभनी,आश्रम मोड़ स्थित सरकारी शराब की दुकानों की गहनता से जांच की वही टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी को ध्यान में रखते हुए वाहनों की भी जांच की गयी। जानकारी के अनुसार आबकारी अधिकारी प्रवीण कुमार पांडेय के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक रवि नंदन द्वारा टीम गठित कर क्षेत्र की सरकारी शराब की दुकानों की जांच की के दौरान स्टाक रजिस्टर,शराब की गुणवत्ता की जांच की गयी आबकारी अधिकारी ने शराब विक्रेताओं को सख्त हिदायत देकर कहा कि शासन के मंशा अनुसार दुकान चलायी जाए किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी वही म्योरपुर में आबकारी विभाग की टीम ने म्योरपुर पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की जांच किया। आबकारी निरीक्षक रवि नंदन ने बताया कि इस तरह की जांच चलती रहेगी क्षेत्र में अवैध शराब की शिकायत पर कड़ी कारवाई किया जायेगा।आबकारी विभाग के कड़े तेवर देख जहा शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा वही सड़क पर चल रहे वाहन चालक भी हैरान रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान