सोनभद्र

मुश्ताक को फिर मिली सदर की जिम्मेदारी

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) राबर्ट्सगंज नगर स्थित मदरसे मे अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर पद के लिए चुनाव सुबह 08:00बजे से 18:00 बजे तक सकुशल संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी उम्मीदवार मुश्ताक खान को माला पहनाकर जीत की बधाई दी। वही पराजित उम्मीदवारो के खेमे मायूसीछा गई।चुनाव अधिकारी सिराजुद्दीन खान, मुश्ताक अली, शेख मोहम्मद अली, सरवर अली, मुश्तफा जमाल रियाजुद्दीन की देखरेख में चुनाव की कार्यवाही पूर्ण हुई। जानकारी के अनुसार कुल वोटो की संख्या 1962 थी, लेकिन 1594 वोट पड़े। उम्मीदवार मुश्ताक खान को 730 मत, रोशन खान को 52 मत,
मो0 फरीद को 375 वोट, हजरत अली को 427 वोट मिले। वही विभिन्न कारणों से दल 10 मत निरस्त हो गए। उधर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मतदान स्थल पर फोर्स के साथ सदर एसडीएम निखिल यादव, सीओ राहुल पाण्डेय डटे रहे। सदर कोतवाल मनोज सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी अमित तिवारी, कांशीराम चौकी इंचार्ज मो अरशद ने चुनाव की कार्यवाही पूर्ण होने पर मतदान स्थल पर मौजूद लोगों को उनके घरों को भेजा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान