सोनभद्र

गुजरात कमाने गए युवक का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

14 मंजिली इमारत से गिरना बना मौत का सबब

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। क्षेत्र के रन्नू गांव निवासी एक 23 वर्षीय युवक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति संवारने के लिए कुछ माह पूर्व गुजरात के अहमदाबाद शहर में मजदूरी करने गया। सोमवार की देरशाम उसका शव लौटने पर गांव में कोहराम मच गया। गमगीन ग्रामीणों ने शव लेकर आये एंबुलेंस को घेर कर संबंधित ठेकेदार को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए घटना के बाबत पुछताछ करते रहे।
गांव निवासी भगवान सिंह (23 वर्ष) पुत्र रामवृक्ष कुछ माह पूर्व कामधाम के सिलसिले में गांव के अन्य लोगों के साथ अहमदाबाद गया था। वहां किसी निजी कंपनी में एक चौदह मंजिली इमारत में काम के दौरान बीते शनिवार की देर रात चौदह मंजिल से नीचे गिरने उसकी मौत हो गई । उसी भोर में सूचना गांव आई, तो परिवार में मातम पसर गया। परेशान हाल स्वजन अन्य ग्रामीणों के साथ उसके शव का इंतजार कर रहे थे। सोमवार के देरशाम शव के गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीण हंगामा मचाने लगे। शव के साथ आये साथी मजदूरों से लोग पूछताछ करने में लगे हुए थे। पुलिस को घटना के बाबत कोई जानकारी नही थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन