सोनभद्र

डीपीआरओ ने ग्राम समाधान दिवस जनसुनवाई में सुनी समस्याएं

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के डालापीपर गांव में सोमवार को डीपीआरओ विशाल सिंह ने ग्राम समाधान दिवस पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्राम प्रधान देवलतिया देवी, उपेंद्र कुमार, सन्तोष कुमार, सुरेंद्र सहित अन्य सैकडों ग्रामीणों ने गांव में डीपीआरओ सोनभद्र के पहुँचने पर सबसे बड़ी समस्या जर्जर सड़क एवं विजली की व्यवस्था नही होने पर नाराजगी व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में विजली की कोई सुविधा अभी तक नहीं मिली है। गांव में बिजली की व्यवस्था नहीं होने से गांव की हालत जस की तस बनी हुई है। वहीँ जर्जर सड़क की निर्माण कार्य कराया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिले।

जनसुनवाई करते हुए डीपीआरओ विशाल सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा की सभी सड़के दुरुस्त कराये जाएं। गांव के लोगों द्वारा जर्जर सड़क, विजली, पानी सहित अन्य समस्याओं को बताया है जिसका तत्काल सुनवाई किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारी गांव के पंचायत सचिवालय में बैठकर लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय, आवास, पेंशन, राशन, सड़क, बिजली, पानी आदि के से सम्बंधित लोगों की शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कोई भी गरीब परिवार का लाभ लेने से वंचित न रह जाएं। इस अवसर पर सचिव आशा यादव सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
डालापिपर में चार मामले आये सभी मामलों की जांच स्वयं डीपीआरओ करेंगे। डूमरडीहा 3-2, कादल 11-6, मुड़ीसेमर 2-2, बोम 7-5, धुमा 4-0, दिघुल 5-3 दुद्धी ब्लॉक में कुल 36 मामले आये जिसमें 18 मामलों का निस्तारण किया गया। डीपीआरओ विशाल सिंह ने एक सप्ताह के भीतर समस्त मामले का निस्तारण करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App