सोनभद्र

संचारी रोग के नियंत्रण के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गयाएक दिवसीय प्रशिक्षण

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। विकास खंड सभागार में सोमवार को संचारी रोग के नियंत्रण के लिए क्षेत्र की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। फैमिली हेल्थ इंडिया सोनभद्र (एंबेड) के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में संस्था के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शशांक यादव, प्रोग्राम एसोसिएट राहुल जायसवाल, बीसीसीएफ रवि शंकर पांडे तथा सतीश मौर्या ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण अभियान संचारी रोग के रोकथाम के लिए शुरू किये गये घर-घर दस्तक अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि अभियान के लिए दी जाने वाली स्वास्थ्य किट सामग्री में मलेरिया जांच की भी किट दिया जाएगा। यदि इस दौरान कोई बुखार आदि से बीमार मिले तो उसके घर पर ही मलेरिया किट से उसकी जांच करें। यदि रिपोर्ट पाजिटिव होने पर उसे तत्काल अस्पताल भेजने के लिए प्रेरित करे। जिससे उसकी समय से इलाज शुरू कर उसकी जान बचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App