सोनभद्र

तीन निर्धन कन्याओं की हुई शादी

– विराट रुद्र महायज्ञ का हुआ समापन
– शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक
– भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद गृहण

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ का नौवे दिन सोमवार को समापन हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लगातार चौदहवें दिन भी रुद्राभिषेक किया गया। शिव शक्ति महिला मंडल के प्रयास से तीन निर्धन कन्याओं की शादी कराई गई। इस दौरान समूचा पांडाल हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम के आयोजक भिखारी बाबा जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में अंतिम दिन भरी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से भक्तगणों ने अग्निकुंड में हवन कर आहुति दी। उन्होंने यह भी बताया कि तीन निर्धन कन्याओं की शादी शिव शक्ति महिला मंडल के प्रयास से संपन्न कराई गई। जिसमें छोटी पुत्री राम अरन निवासी गयघाट, चकिया चंदौली की शादी सुधीर कुमार पुत्र जयंती निवासी मारकुंडी, सोनभद्र के साथ हुई। इसी प्रकार से संगीता पुत्री लखन निवासी बरौनी, सोनभद्र की शादी संजय पुत्र रामबली निवासी कसारी सोनभद्र के साथ व सविता पुत्री स्वर्गीय हरिशंकर निवासी करगरा, सोनभद्र की शादी छोटू पुत्र रामविलास निवासी मारकुंडी, सोनभद्र के साथ हुई। आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी, रामचंद्र पांडे जी, अमरेश तिवारी जी, आचार्य रेवती तिवारी जी के द्वारा विराट रुद्र महायज्ञ, रुद्राभिषेक , हवन के साथ ही निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई गई। शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, सविता देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, कृष्णावती, बिमला देवी, परमेश्वरी देवी, हीरालाल, अनीता केसरी आदि महिला मंडल की सदस्य एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। घोरावल एसडीएम राजेश सिंह की धर्मपत्नी नीतू सिंह ने अलमारी, बक्सा आदि सामान दान में कन्याओं को दिया। सुशीला पाठक ने साड़ी और श्रृंगार का सामान, अनुराधा त्रिपाठी ने चूड़ी केस व चूड़ी आदि सामान दान में कन्याओं को दिया। इसके अलावा कांति पाठक, रेखा, चिंता मौर्य, विमला देवी, अनीता केसरी आदि ने भी दान दिया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। विशाल भंडारे में भरी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक, एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी, एसपी पाठक, दीनदयाल केसरी, पंकज सिंह, प्रहलाद मौर्य, अजय मौर्य, परमानंद, रामखेलावन, प्रभु, बालाजी, सांग बिहारी, नंद, राजेंद्र, रामदुलारे, मुन्ना, गणेश, राम गिरी, सुरेश, शेरू, अभय, राहुल, अजय, कल्लू, हीरा सिंह, कालो देवी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App