सोनभद्र

नवागत एसडीएम ने किया पदभार ग्रहण

दुद्धी, सोनभद्र। नवागत एसडीएम सुरेश राय ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने दूर दराज से आये दर्जनों ग्रामीणों की फरियाद सुनी और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।
एसडीएम श्री राय ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि जनता की समस्याओं त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद की बहुलता है, ऐसे सभी मामलों का जांच कराकर निदान किये जायेंगे। कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि शासन व जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर दिये जा रहे दिशा निर्देश के क्रम में शांति व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जायेगा। उन्होंने संबंधितों को चेताया कि कार्य मे किसी प्रकार की शिकायत व लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जायेगी।ज्ञातव्य हो कि मूलतः मऊ जिले के निवासी एसडीएम श्री राय इसके पहले गोरखपुर जनपद के खजनी तथा सहजनवा तहसील में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दी | सहजनवा में तीन वर्षों की लंबी तैनाती के बाद सोनभद्र के दुद्धी तहसील में जिले में इनकी पहली तैनाती है |

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात