सोनभद्र

नवागत ईओ ने पदभार किया ग्रहण, नगर का जाना हाल

दुद्धी, सोनभद्र। अधिशासी अधिकारी भारत सिंह के स्थानांतरण के बाद नवागत ईओ राम समुख ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत ईओ ने पूरे नगर का भ्रमण कर साफ सफाई आदि व्यवस्था का हाल जाना। मूलतः महराजगंज के निवासी राम समुख इसके पूर्व मोहम्मदाबाद गोहना मऊ में तैनात थे। उन्होंने कहा कि नगर की साफ सफाई, पथ प्रकाश, पेयजल समेत अन्य विकास कार्य प्राथमिकता है। नगरवासियों की सुख सुविधाओं का ख्याल रखते हुए दुद्धी को स्वच्छ व सुंदर बनाना मेरा लक्ष्य है। इसके तहत ही आगामी योजनायें तैयार कराई जा रही हैं। कई सभासदों ने भी नवागत ईओ को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उधर ईओ ने चेयरमैन कमलेश मोहन से शिष्टाचार मुलाकात में नगर विकास का पहिया तेजी से चलाने में टीम भावना के साथ काम करने को आश्वस्त किया।इस मौके पर लिपिक आलोक कुमार, सभासद मोनू सिंह, धीरज जायसवाल,निरंजन कुमार, सभासद प्रतिनिधि अंका, आनंद अग्रहरि, दीपक शाह,कौशल जौहरी, प्रिंस अग्रहरि समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App