सोनभद्र

कार के धक्के से तीन छात्र घायल हालत गंभीर,हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर

बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर जनता महाविद्यालय के पास हुई घटना

बभनी।बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर वृहस्पतिवार को करीब ढाई बजे जनता महाविद्यालय के सामने कार के धक्के से तीन छात्र घायल हो गए।हालत गंभीर होने पर तीनों छात्रों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार लगभग दोपहर ढाई बजे बभनी की ओर से म्योरपुर की तरफ जा रही कार के धक्के से तीन छात्र सुशील कुमार 12 पुत्र मानसिंह कक्षा 6 में पढ़ता है।कक्षा 6 का छात्र जय प्रकाश 11 पुत्र राजदेव तथा नर्सरी का छात्र आयूष 6 पुत्र राजदेव निवासी बभनी घायल हो गए।घायल हुए तीनों छात्रों को पुलिस, शिक्षक तथा ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर होने की दशा में तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अधीक्षक डा अंकित सिंह ने बताया कि सुशील कुमार के सिर पर गहरी चोट है तथा जय प्रकाश का बायां पैर फैक्चर हो गया है वहीं आयूष को भी चोटें आई हैं। डाक्टर ने कहा कि सीटी स्कैन तथा फैक्चर की व्यवस्था न होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।उधर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि दुर्घटना हुई है तीनों छात्रों का उपचार चल रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार