सोनभद्र

अपडेट आदिवासी व्यक्ति के कान में पेशाब करने का न्यूज आने के बाद घटना स्थल पर डीआईजी मिर्जापुर सहित आला अधिकारी पहुचे

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा)
आदिवासी व्यक्ति के कान में पेशाब करने का न्यूज आने के बाद घटना स्थल पर डीआईजी मिर्जापुर सहित आला अधिकारी पहुचे ।
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी के कान मे पेशाब करने का एक नया मामला सामने आया है घटना से संबधित विडियो शोसल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस महकमे मे हडकंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित क्षेत्राधिकारी ओबरा मौके पर पहुंच गये और मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया | उधर घटना स्थल पर डीआईजी आर पी सिंह भी पहुंच घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लिये|
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को रेणुका पार के जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत घटिहटा ग्राम सभा के टोला कुशपहरा में मानवता को शर्मसार करने वाला प्रकाश में आया है।जहां एक आदिवासी कोल व्यक्ति के कान में एक पटेल बिरादरी के व्यक्ति द्वारा पेशाब कर दिया गया ग्रामीणों ने बताया कि जवाहिर पटेल और गुलाब कोल दोनों गहरे मित्र थे विगत 11 तारीख को जवाहिर के घर पर ही मुर्गा बना था जिसमें दोनों लोग शराब पिए हुए थे इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और नाराज होकर जवाहिर ने गुलाब के कान में पेशाब कर दिया उसी समय घटना की गांव का लाइनमैन गुलाटे ने वीडियो बना ली। और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि मामला जुगैल थाना क्षेत्र के घटिहटा कुसपहरा गांव में बीते 11 जुलाई का बताया जा रहा है।उन्होंने बताया कि वादी के अनुसार 2 दिन पूर्व का वीडियो वायरल होने के पश्चात उसे याद आया कि यह घटना घटित हुई थी।पुलिस के अनुसार वादी तथा आरोपी 60 वर्षीय जवाहर पटेल पुत्र मोतीलाल दोनों ही नशे की हालत में थे।इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।इस पर आरोपी जवाहर पटेल द्वारा जबरिया पीड़ित के कान में पेशाब कर दिया गया।उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का कहना है कि वह नशे की हालत में था उसे इस बात की जानकारी नहीं है।हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।साथ ही पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। हालांकि आरोपी के पिता मोतीलाल तथा कुछ अन्य ग्राम वासियों का कहना था कि शराब पीने के दौरान गुलाब को नशा ज्यादा हो गया था इसलिए उक्त लोग उसके कान में सरसों का तेल डाल रहे थे नशा कम करने के लिए उसे पानी से नहवाया भी गया और अचार भी खिलाया गया फिलहाल दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है इस संदर्भ में डीआईजी मिर्जापुर ने बताया इस घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनियंत्रित बोलेरो महुआ के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस ने अवैध बीयर के साथ वाहन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार अनपरा क्रिकेट एकेडमी के 11 वें स्थापना दिवस पर अनपरा के क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में महिमा कुमारी 86.8% और हाई स्कूल में दिव्या ने 89.8% पाकर रही अव... संदीप मिश्रा गरजे कहा सरकार को किसान नही भाता इसलिए मोर्चा बाट रहा किसानो को छाता होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण
Download App