सोनभद्र

विराट रुद्र महायज्ञ में परिक्रमा को उमड़ी भीड़

– जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
– संत समाज की ओर से चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को भक्तगणों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। उधर शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लगातार दसवें दिन भी रुद्राभिषेक किया गया। वहीं संत समाज की ओर से विशाल भंडारा चलाया गया, जिसमें साधु संतों के साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक भिखारी बाबा, जंगली दास, दीनबंधु , रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि संत महात्माओ की और से विशाल भंडारा कराया, जिसमे मुन्ना दास जी महाराज, प्रहलाद दास जी महाराज, श्याम बिहारी जी महाराज ,साध्वी कृष्णावती देवी जी, राम लखन मौर्या जी, राजेंद्र महाराज जी का योगदान रहा। यज्ञ भगवान में जजमान बने हुए डॉ प्रशांत जी की धर्मपत्नी गुलाबी देवी, परमानंद महाराज की धर्मपत्नी चिंता मौर्या, माधुरी, डॉ विजय, धर्म पत्नी उर्मिला देवी, रेनू गुप्ता, पति बबलू गुप्ता , कमला देवी, मुनीबा पप्पू अग्रवाल, धर्म पत्नी सीता देवी, गीता, मोहन आदि 15 जजमान रुद्राभिषेक में रहे । आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी, रामचंद्र पांडे जी, अमरेश तिवारी जी, आचार्य रेवती तिवारी जी के द्वारा यज्ञ नारायण रुद्राभिषेक कराया गया। डमरू, शंख आदि बजाते हुए यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। भारी संख्या में संत समाज के साथ ही श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विमला देवी, कालो देवी, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन