सोनभद्र

हिण्डाल्को में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ हिण्डाल्को के सीओओ श्री एन. नागेश एवं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के सम्बोधन के साथ हुआ। कार्यशाला में कुल 55 वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया जहां मुंबई से आए प्रशिक्षक रमनीरामनाथन एवं उनकी धर्मपत्नी इंदु रमनीरामनाथन ने बड़े ही रोचक ढंग से लैंगिक संवेदनशीलता एवं लैंगिक समानता विषय पर जानकारी दी।
इस दौरान श्री नागेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि कंपनी में सुदृढ़ व्यवस्था बनाए रखने के लिए लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति आप सभी को को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को सामाजिक दृष्टि से देखना आवश्यक है ताकि समाज के भीतर जेंडर एम्पावरमेंट लाया जा सके। कार्यस्थल पर सभी को लैंगिक समानता के परिपेक्ष्य में निष्पक्षता के साथ भूमिका निभाना आवश्यक है। संविधान में महिलाओं एवं पुरूषों को समान अधिकार दिये गये हैं जिसे हमें अमल में लाना चाहिये। वहीं श्री जसबीर सिंह ने कहा कि लैंगिक समानता को निष्पक्ष रूप से अमल में लाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। बड़ी- बड़ी कंपनियों में उच्च पजों पर आज महिलाएं ही आसीन हैं। ऐसे में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा डिसीजन मेकिंग में शामिल किये जाने की ज़रूरत है जिससे कंपनी को और ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिल सके।
सत्र के दौरान अनेक विषयों पर चर्चा हुई जिसमें- लीडरशिप, नॉलेज शेयरिंग, लीडरशिप इफेक्टिवनेस, अवेयरनेस बिल्डिंग, इमोशनल इंटेलिंजेंसी, कम्युनिकेशन पर विशेष बल दिया गया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Download App