सोनभद्र

सर्पदंश से महिला अचेत, सीएचसी में भर्ती

मामला क्षेत्र के ग्राम मेदनीखाड़ का
दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के ग्राम मेदनीखाड़ में मंगलवार की शाम घास काट रही एक वृद्ध महिला को सांप ने डस लिया। अर्धबेहोशी की हालत में महिला के पड़ोसियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। महिला की स्थिति अंडर कंट्रोल बताई जाती है। 53 वर्षीय इंद्रावती देवी पत्नी लाखन प्रसाद गुप्ता अपने घर से थोड़ी दूर शाम को 5:00 बजे खेत में घास काट रही थी। इस बीच जाड़ा सांप ने उसके बाएं हाथ में काट लिया। महिला के शोर मचाने पर तत्काल महिला के पड़ोसी नीरज गुप्ता ने अपने निजी साधन से उसे लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा तुरंत महिला को अटेंड कर किया गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति अंडर कंट्रोल बताई जा रही थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात