सोनभद्र

आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत दो दर्जन से अधिक झुलसे

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई गरज चमक के बीच आकाशीय बिजली से एक किशोरी की मौत हो गई। वही दो दर्जन से अधिक झुलस गए।कुछ लोगों के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने की सूचना है। कुछ लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पूरी तरह से झुलसे लोगों की संख्या का पता नही चल पाया है। हालाकि सीएचसी मे झुलसे लोगो का आवागमन बना हुआ था। कई जगह जानवरों के भी आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से मरने की सूचना लगी है। इस घटना क्रम में कोतवाली क्षेत्र के भवना गांव में बिजली गिरने से 18 वर्षीय कंचन पुत्री राम लखन की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।बताया जाता है कि कंचन अपने घर के बाहर कुछ काम कर रही थी इसी दौरान अकाशीय बिजली की चपेट में आने से अचेत हो गई।घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घटनाओं में अमृता (15) पुत्री सूर्योदय निवासी गुरहवा पेढ़ घर में थी। बिजली की तेज चमक से प्रभावित हो गई। प्रियंका सिंह (30) पत्नी सुमन्त सिंह निवासी तिलौली घर में बैठी थी। कलावती (46) पत्नी रामधनी निवासी ढेढ़ी और उनकी बहू रागिनी (32) पत्नी संदीप घर में थी। शिवम (16) पुत्र शंकर शरण निवासी ढेढ़ी और सत्यप्रकाश (25) पुत्र कपिल निवासी गुरहवा, भगाही में एक ही परिवार के गीता (14) पुत्री रमेश, श्यामसुंदरी (20) पत्नी भरत, निर्मला (40) पत्नी रमेश, रवि (9) पुत्र राजकुमार, धरसड़ा निवासी अनीता (30) पत्नी गोविंद, पूजा (30) पत्नी रमेश, गुजराती 65 पत्नी बुधिराम, पूनम (35) पत्नी रामबाबू सभी निवासी विसुंधरी, देवरीकाठ निवासी ज्योति (27) पत्नी अनिल, चांदनी (12) पुत्री जयराम,भवना निवासी अजय (22) पुत्र कुमार, नौगई निवासी नगीना (35) पुत्र काशीनाथ बिजली से झुलस गए या अचेत हो गए। उन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहा उपचार चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के दीवा निवासी मंगल पाल की करीब डेढ़ दर्जन भेड़ें बिजली की चपेट में आने से मृत होने और धरसड़ा गांव में दो गायों की मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब शिव मंदिर रेनुसागर में रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन बगनार गांव मे पाँच दिन पुर्व जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर ग्रामीण का प्रर्दशन एंव नारेबाजी तेज रफ्तार जा रही ट्रेलर तीन दुकान मकान किया क्षतिग्रस्त एक घायल जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा
Download App