सोनभद्र

डीसीएफ से गुजरी नहर में गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका

बदबू दे रही है नहर में स्थित पानी

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नं ,5 में डीसीएफ के बगल में स्थित नहर की सफाई न होने से उसमे इकट्ठा पानी बदबू दे रहा है जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। ज्ञातव्य हो कि यह नहर लकड़ा बांध से निकला हुआ है और धनौरा होते हुए दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड 10, वार्ड 6 व वार्ड 5 में से होते हुए मलदेवा की ओर निकल गया है लेकिन सफाई न होने से कई घरों का गन्दा पानी के साथ साथ बरसात का भी पानी इकट्ठा होकर जमा रहता है और सड़ जाता है और बदबू देने लगता है जिससे रहवासियों को रहने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के बगल मे डी आर पैलेस, राजकीय इंटर कॉलेज के स्टाफो का आवास , और राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय जाने का रास्ता भी है ,इससे छात्रों को भी काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि भ्रमण पर निकलने के दौरान देखा कि वास्तव में यह स्थिति भयावह है । नहर की सफाई व्यवस्था जरूरी है अन्यथा इसका खामियाजा इन वार्डो के लोगो को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी महोदय दुद्धी से मांग किया है कि इस नहर की सफाई व्यवस्था को तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार