सोनभद्र

रोजगार के सवाल 15 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन

रोजगार सृजन के लिए कारपोरेट्स पर लगे टैक्स-युवा मंच

सोनभद्र। बेरोजगारी के विरुद्ध देशव्यापी आंदोलन संगठित करने के लिए संयुक्त युवा मोर्चा द्वारा 15 जुलाई को कांस्टीट्यूशन क्लब नई में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रेस को जारी बयान में युवा मंच प्रदेश संयोजक राजेश सचान ने बताया कि रोजगार अधिकार की कानूनी गारंटी, सार्वजनिक क्षेत्र में रिक्त एक करोड़ पदों को समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ भरने, संविदा व आउटसोर्सिंग व्यवस्था को खत्म करने, रेलवे, पोर्ट, बैंक, बिजली-कोयला, इस्पात, संचार समेत शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक लगाने और रोजगार सृजन के लिए संसाधनों को जुटाने के लिए कारपोरेट्स पर संपत्ति व उत्तराधिकार जैसे टैक्स लगाने जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं।
कहा कि सोनभद्र में पूंजी और मजदूर दोनों का पलायन हो रहा है , प्राकृतिक संसाधनों की बेइंतहा लूट हो रही है जोकि यहां के विकास के अवरुद्ध होने की प्रमुख वजह है। उपेक्षा का आलम यह है कि स्वास्थ्य विभाग में महिला रोग विशेषज्ञ के स्वीकृत 25 पदों में से 22 रिक्त हैं। अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर के भी पद बड़े पैमाने पर रिक्त पड़े हुए हैं। यही स्थिति शिक्षा विभाग की है जहां आरटीई मानक के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में 55% से ज्यादा पद रिक्त हैं। अमूमन आदिवासी व गरीब पृष्ठभूमि की छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हैं, उनके लिए जनपद में 2 राजकीय महिला महाविद्यालय खोलने की मांग पर भी सरकार विचार नहीं कर रही है। कहा कि अगर टमाटर प्रसंस्करण उद्योग जैसे रोजगार सृजन के लिए युवाओं के समूहों को स्टार्टअप अथवा उद्यम हेतु पूंजी, उपयुक्त तकनीक मुहैया कराई जाए व उत्पाद के खरीद की सरकार गांरटी करे तो जनपद का विकास भी होगा और रोजगार की समस्या का भी समाधान होगा। बताया कि संयुक्त युवा मोर्चा के देशव्यापी रोजगार अधिकार अभियान और दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनभद्र के ज्वलंत मुद्दों को भी उठाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात