सोनभद्र

स्मृति द्वार व सार्वजनिक घाट का विधायक ने किया लोकार्पण

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी) स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के गुलालझरिया लीलासी मोड़ पर बुधवार को विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का लोकार्पण विधायक रामदुलार गोंड़ ने फीता काटकर किया।
इसके बाद लकड़ा बांध धनौरा पर इसी निधि से बने सार्वजनिक घाट का लोकार्पण भी विधायक श्री गोंड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गुलालझरिया से लीलासी होते हुए बभनी व छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले इस मार्ग पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार के बनने से लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने लकड़ा बांध पर बने सार्वजनिक घाट से स्थानीयजनों को मिलने वाली लाभ की चर्चा करते हुए कहा कि घाट के निर्माण से छठ समेत कार्यों में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।अंत मे उन्होंने सभी का आभार जताया। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन,अभय सिंह, मनोज सिंह, मोनू सिंह, प्रधान सुभाष, विनोद,संजय, दशरथ समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान