सोनभद्र

विधायक व एसडीएम ने सौंपे 864 वनवासियों को भौमिक अधिकार पत्र

वन भूमि पर काबिज लोगों को भौमिक अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता-रामदुलार गोंड

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। वनाधिकार कानून के तहत बुधवार को तहसील सभागार में 864 वनवासियों को भौमिक अधिकार पत्र क्षेत्रीय विधायक राम दुलार गोंड़, चेयरमैन कमलेश मोहन के साथ उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह के हाथों प्रदान किया गया। विधायक श्री गोंड ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदिवासियों व वनवासियों के उत्थान के लिए किये वायदे को याद दिलाते हुए कहा कि विधायक बनने के साथ वे इसे महाभियान का रूप देते हुए दुद्धी क्षेत्र के आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाने में लगा हूं। उनका प्रयास है कि उनके इस कार्यकाल तक बाप-दादा से वन भूमि पर काबिज लोगों को भौमिक अधिकार दिलाया जा सके| इसके लिए लगातार संबंधित अधिकारीयों के साथ स्थानीय स्तर पर बैठक के साथ ही इसकी प्रगति रिपोर्ट के बाबत शासन को भी जानकारी देते है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दुद्धी क्षेत्र के तीनो विकास खंड के करीब छत्तीस सौ लोगों को वनाधिकार कानून के तहत लाभान्वित करने के लिए चिन्हित किया जा चुका है। इसमें से करीब साढ़े आठ सौ लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया। शेष की प्रक्रिया जारी है। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के साथ ही भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी एवं वनकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान