सोनभद्र

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान

बीजपुर/ (विनोद गुप्ता)

सिलाई कढ़ाई के साथ दोना — पत्तल, चप्पल अगरबत्ती बना कर आत्मनिर्भर होगीं महिलाएं

म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत जरहा ग्राम पंचायत में संचालित बिभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के चेहरे पर मंगलवार को खुशी की लहर दौड़ गयी।दुर्गा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह में चप्पल बनाने की नई मशीन लगाई गई। वहीं आफ़िन आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह में अगरबत्ती बनाने की नई मशीन लायी गई। साथ ही जमुना आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह में दोना – पत्तल बनाने की मशीन लगा कर गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल शुरू की गई। इससे महिला समहू के तीनों खेमे में नई मशीनों के आगाज और ग्राम प्रधान के उद्घाटन से समूह से जुड़ी महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। दुर्गा आजीविका की अध्यक्षा सुनीला देवी ने बताया कि जब समूह का गठन हुआ था तो विश्वास नही था कि इतने कम समय मे हमसब इस मुकाम हो हासिल कर लेगें।आफ़िन आजीविका की अध्यक्षा अनिता कुमारी ने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ सभी सखी महिलाओं का प्रयास और

परिश्रम ने आज हमसब को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर किया है। जमुना आजीविका की अध्यक्षा प्रियंका देवी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बरदान सावित हुआ है बस जरूरत है तो ईमानदारी मेहनत और लगन के साथ कार्य को अंतिम रूप देने की फिर क्या सफलता कदम चूमेगी। ग्राम प्रधान ने कहा गांव में संचालित तीनो महिला समूह में आज नई मशीन लाया गया है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा कदम होगा इसके पहले से सिलाई कढ़ाई मशीन पर गांव की महिलाएं कपड़ा सिलाई सिख अपने हुनर को बिखेर रही थी। इसअवसर पर ग्राम प्रधान सुशीला देवी, प्रधान पति विनोद भारती, अनारकली,शुकलामती, पयम्बर शेख, वकीलुन निशा, देवमनी देवी, फूलमती,जमुना देवी,सावित्री गुर्जर,खलिकुन निशा , वकीलुनिशा, प्रेमलाल सहित सौकड़ों लोग उपस्थिति थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान