सोनभद्र

खरीफ सीजन तक साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुलेंगी खाद-बीज की दुकानें

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह ने किसानों की समस्या को संज्ञान में लेते खरीफ सीजन तक केवल खाद बीज की दुकानों को साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन खोलने के लिए बीज दुकानदारों को निर्देशित किया। अन्य व्यापारी जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र के आदेश का पालन करते हुए अपना प्रतिष्ठान साप्ताहिक बंदी बुधवार को बंद रखेंगे। बुधवार को तहसील मुख्यालय दुद्धी के उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह से दर्जनों बीज खाद व्यापारी उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ के नेतृत्व में मुलाकात कर सप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन खाद बीज की दुकान बंद होने से उत्पन्न किसानों और बीज व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। किसान और बीज व्यापारी हित में साप्ताहिक बंदी बुधवार को दुकान खोलने की अनुमति प्रदान करने हेतु व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ व बीज व्यापारियों की समस्या से सहमत होकर उप जिलाधिकारी दुद्धी सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र से मौखिक वार्ता करके तत्काल किसान और बीज दुकान को निर्देशित किया। बताया कि केवल बीज व्यापारी ही साप्ताहिक बंदी बुधवार को खरीफ सीजन तक दुकाने खोले रखेंगे बाकी अन्य दुकान बंद रहेगी। गुरुवार को बकरीद का त्यौहार पड़ने के कारण साप्ताहिक बंदी बुधवार के बावजूद खाद बीज के अलावा अन्य सभी दुकानें खुली रही। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ के साथ व्यापार मंडल महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य व रामकुमार, चंदन मौर्य, ताहिर, श्रवण कुमार, अजीत कुमार, अंकेश कुमार , राकेश कुमार, उमेश कुशवाहा कमलेश मौर्य, अनुपम मौर्य, सहित दर्जनों बीज व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App