सोनभद्र

आखिर कितने दिन चलेगी रामगढ़ सिल्थम की सड़क मानक के विपरीत हो रहा कार्य विभाग बना मूकदर्शक

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा विकास खंडका अति महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लंबी मांग के बाद बनाना तो शुरू हुआ लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। चतरा विकास खंड मुख्यालय को कई गांवों से जोड़ता है, रामगढ़ सिल्थम संपर्क मार्ग इसी मार्ग से बिहार की सीमा से सटे जनपद के दर्जनों गांव के लोग रामगढ़ होते हुए जिला मुख्यालय जाते है। पिछले कई वर्षों से यह संपर्क मार्ग की मरम्मत न होने से यह पूरी तरह जर्जर हो गया था, क्षेत्र के तमाम लोगों की शिकायतो के बाद किसी तरह इस पर शासन की नजर पड़ी।

एक माह पूर्व इस संपर्क मार्ग को बनाने का कार्य शुरू हुआ जेसीबी से सड़क को कोड़ करके पूर्व में पड़े हुए मटेरियल के साथ ही नाम मात्र की सोलंग व गिट्टी डाल दी गईl इसके बाद बगैर पानी का छिड़काव किए हुए ही उसकी कुटाई कर दी गईl वर्तमान में सिल्थम की तरफ से पेंटिंग का कार्य शुरू किया गया है अभी लगभग 300 मीटर के आस पास ही पेंटिंग का कार्य हुआ है, लेकिन पेंटिंग का नजारा देख कर लोगों की नजरे चौधिआ रही है। इमल्शन घोल इस कदर सड़क पर गिराया जा रहा है की धूल तक नहीं मिट रही, उसके बाद नाम मात्र का कोलतार सड़क पर छिड़क कर पेंटिंग का कार्य बतौर कोरम पूरा किया जा रहा है।

यह कार्य प्रांतीय निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग( दो )के द्वारा कराने की बात कहीं जा रही हैl सड़क का कार्य कराने वाले तमाम जानकारों का कहना है कि जिस चौड़ाई की यह सड़क है उसके लिए प्रति किलोमीटर 35 ड्रम कोलतार की आपूर्ति होती हैl लेकिन मौके पर यदि जांच कराई जाए तो 20 ड्रम से भी कम कोलतार का उपयोग किया जा रहा हैl कुछ लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा आधा कोलतार ही दिया जाता है और पूरे पर हस्ताक्षर बनवा लिया जाता है, ऐसे में सड़क की गुणवत्ता तो खराब होगी हीl
ज्ञात हो की अभी एक पखवारे पूर्व सदर विधायक भूपेश चौबे ने खुद सड़क का औचक निरीक्षण किया था और संबंधित लोगों को निर्देश दिया था कि सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी न की जाएl

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App