सोनभद्र

अधिवक्ता वेश भूषा में टहल रहे लोगों के विरुद्ध हो कार्रवाई; जय नारायण पांडेय

– यूपी बार कौंसिल उपाध्यक्ष ने बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर कार्रवाई कराने का किया आग्रह

– अधिवक्ताओं ने किया समर्थन

फोटो: जय नारायण पांडेय एडवोकेट, उपाध्यक्ष यूपी बार काउंसिल।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय एडवोकेट ने अधिवक्ता वेश भूषा में धड़ल्ले से कार्य कर रहे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई कराने के लिए बार एसोसिएशन को पत्रक भेजकर आग्रह किया है। उधर अधिवक्ताओं ने इसका समर्थन किया है।
उन्होंने तहसील बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन को भेजे पत्रक में अवगत कराया है कि कई लोग अधिवक्ता वेश भूषा में टहल रहे हैं और कार्य भी बखूबी कर रहे हैं। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं की छवि धूमिल हो रही है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं तहसील प्रशासन से मिलकर अधिवक्ता वेश भूषा में कार्य कर रहे लोगों को चिन्हित कराकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करवाए जाने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन एकजुट होकर अधिवक्ता वेश भूषा में कार्य करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बगैर यूपी बार काउंसिल से रजिस्ट्रेशन कराए यदि कोई भी अधिवक्ता वेश भूषा धारण करेगा उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। क्योंकि ज्यादेतार घटनाएं भी इन्हीं लोगों की वजह से घटित हो रही है। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं की छवि धूमिल हो रही है। उधर अधिवक्ताओं ने समर्थन करते हुए अतिशीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई है। समर्थन करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, उमापति पांडेय, राजेश कुमार पाठक, आनंद कुमार मिश्र आदि अधिवक्ता शामिल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App