सोनभद्र

मिट्टी और बांस को व्यवसायिक और रोजगार परख  बनाने के लिए प्रशिक्षण

दक्षिणांचल के कारीगरों ने ने एम पी और महाराष्ट्र में लिया प्रशिक्षण

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर, चोपन,दुद्धी,बभनी ब्लॉक क्षेत्र के दर्जन भर कारीगरों ने मिट्टी और बास को व्यवसायिक और रोजगार की नई संभावना तलाशने के लिए एम पी और महाराष्ट्र का एक सप्ताह तक प्रशिक्षण लिया और वहा से लौट कर क्षेत्र में कारीगरी के जरिए रोजगार की संभावना की तलाश की। मिशन समृद्धि चेन्नई और बनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से जुगैल चेतना, बकुलिय के मिट्टी के कारीगर सहडोल,उमरिया में मिट्टी से बोतल, मूर्ति, बडी, फिल्टर, तावा,हाटपाट, पूजा की थाली,मिट्टी का मग नए डिजाइन का घड़ा

और सुराही का प्रशिक्षण महिला ट्रेनर और उनके पति द्वारा ले रहे है।साथ में कारीगरों को लेकर गए उमेश चौबे ने बताया की मिट्टी से बने नए नमूने सिख कर मिट्टी कारीगर उसे अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलासेंगे,क्षेत्र में इसकी मांग भी है और लोग पुराने जमाने की तरफ लौट भी रहे है।बताया की हांडी का चावल,और कड़ाही की दाल स्वादिष्ट होता है और इसकी मांग भी बढ रही है।बताया की चार दशक पहले क्षेत्र में लोग मिट्टी के वर्तन पर ज्यादा निर्भर थे।जमाने के हिसाब से मिट्टी के बने विभिन्न वर्तनो और खिलौनों को नया रूप देकर रोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है।दुसरी बांस के कारीगरों की टीम महाराष्ट्र के चंद्रपुर,वर्धा,नागपुर,अमरावती जिलों में बांस से बने कुर्सी,सोफा ,बेड, घरों के दरवाजे ,खिड़की, सीढी,के साथ बांस के गहने ,खिलौना, आदि बनाने वाले कारीगरों से मिला और बात चीत करने के साथ बांस के उपरोक्त वस्तुओ को बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले केमिकल्स की जानकारी ली।कारीगरों के साथ गए अशोक मरकाम ने बताया कि क्षेत्र में इसका व्यवसायिक रूप से प्रयोग होगा।इसकी मांग बहुत है और नए डिजाइन आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। और लोगो को रोजगार भी मिलेगा।

ग्रामीण अंचलों में खेती के साथ लोहारी,बांस,मिट्टी और वास्तु से कारीगरों को रोजगार बढाने के उद्देश्य से दर्जन भर किसानों को बाहर भेजा भेजा था।क्षेत्र में इसके जरिए लोगो को रोजगार में रुचि पैदा करना है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार