सोनभद्र

ब्लाक प्रमुख म्योरपुर ने किया लिटिल फ्लावर विद्यालय का शुभारंम्भ

विंढमगंज/ सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह के बैंक रोड में आज दोपहर में म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़ के हाथों लिटिल फ्लावर विद्यालय का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ के मौके पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक नंदकिशोर यादव सपरिवार मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप के साथ मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। तत्पश्चात बतौर मुख्य अतिथि मान सिंह गौड़ ने विद्यालय परिवार को नए शिक्षा के मंदिर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के उज्जवल भविष्य को सही तरीके से गुरुजनों के द्वारा तराशने का काम अवश्य करेंगे ताकि आपके विद्यालय का नाम रोशन के साथ-साथ समाज ,ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और प्रदेश का नाम भी रोशन हो । आप विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र और छात्राओं के अभिभावकों की समय-समय पर

आवश्यकतानुसार एक बैठक करके शिक्षा का माहौल बनाने का काम अवश्य करेंगे ।वही श्री राम पब्लिक स्कूल दुध्दि के प्रबंधक बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे रविंद्र सिंह ने मौजूद अभिभावक व बच्चों को संबोधित करते हुए कहां की लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रबंधक नंदकिशोर यादव काफी लगनशील व मेहनतकश शिक्षक हैं मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर विद्यालय का संचालन में लगे गुरुजन इनका सही तरीके से सहयोग करें तो विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के द्वारा विद्यालय के साथ जिला व प्रदेश का नाम रोशन अवश्य होगा इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, बूटबेढवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, लवकुश चंद्रवंशी राजेश रावत सुधीर पासवान धीर सिंह संरक्षक मनमोहन जयसवाल सहित आसपास के सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार