सोनभद्र

महिला की पिटाई के मामले में जेठ सहित देवरों पर मुकदमा दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के बासिन बगरवा गांव निवासी एक तीस वर्षीय महिला की पिटाई के मामले में विंढमगंज पुलिस ने उसके दो देवर एवं जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
पीड़ित महिला के पति इन्द्रजीत ने बताया कि बीते रविवार को उसकी पत्नी रीता घर में अकेली थी, उस वक्त उसका छोटा भाई किसी बात को लेकर उसके साथ बहस करने के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। भाई का शोर सुन घर घुसे दो अन्य भाइयों ने उसकी पत्नी की बुरी तरह पिटाई करने के बाद गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बेहोशी की हालत में एंबुलेंस की मदद पीएचसी विंढम्गंज में भर्ती कराया,जहां कुछ घंटे रखने के बाद सीएचसी दुद्धी रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 504, 506 के साथ ही धारा 352 व् 354 के तहत मामला पंजीकृत कर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार