सोनभद्र

सिंचाई कूप (टंका) के ध्वस्तीकरण से आक्रोश

दुद्धी, सोनभद्र। विकास खंड क्षेत्र के बीड़र गांव में 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने जिस बुलंद सोच के साथ सिंचाई कूप (टंका) का शुभारंभ किया, उसे चौथा साल पूरा करने के पूर्व ही भूमि स्वामी ने बुलडोजर से धाराशाही कर उसमें लगे महंगे ईटों को अपने कब्जे में कर लिया। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान के साथ संबंधित अधिकारियों से जब तक कर पाते,मौके की सूरत ही बदल दी गई। बहरहाल मामला संज्ञान में आने के बाद खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने समूचे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कारवाई की बात कही।
शिकायतकर्ता सत्यम कुमार ने संबधित अधिकारीयों को भेजे पत्र के माध्यम से शिकायत किया है कि चार वर्ष पूर्व निर्मित सिंचाई कूप एवं उसके चबूतरे को रविवार की सुबह जेसीबी मशीन से कुछ लोगों ने ध्वस्त करने लगे, तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों को देने के बावजूद किसी ने आरोपित को रोकने का प्रयास नही किया। कुछ ही मिनट में आसपास के किसानों के सिंचाई एवं मवेशियों को चारापानी का इंतजाम करने वाला सिंचाई कूप का आस्तित्व ही मिटा दिया गया। इससे उसके आसपास के कई ग्रामीणों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार