सोनभद्र

नगर में दिव्यांग जनों की आवश्यक बैठक संपन्न

रेणुकूट /सोनभद्र(जी.के.मदान)

अष्टावक्र अद्वैत संस्था के तत्वाधान में रविवार शाम को नगर पंचायत पिपरी के सभागार में दिव्यांग जनों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई, बैठक में दिव्यांगों के सामाजिक एवं संवैधानिक हितों पर चर्चा हुई वर्तमान में दिव्यांगों को उपेक्षित रखा गया है तथा योग्य दिव्यांग भी समुचित निर्देशन के अभाव में अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं क्षेत्र में दिव्यांगों की संख्या लगभग बीस हजार से ज्यादा है मगर सरकारी या गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा दिव्यांगों को उनका अधिकार एवं समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम रेणुकूट, दुद्धी,म्योरपुर,शक्तिनगर, चोपन तथा रावटसगंज क्षेत्र से कई दिव्यांगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, एवं दिव्यांगों के हितों में मांग पत्र का भी समर्थन किया। दिव्यांगों के एकजुटता के लिए सभी ने आह्वान किया कार्यक्रम में अष्टावक्र अद्वैत संस्था के सदानंद सोनी, मनीष सिंह,अनुपम तिवारी, अनुज अग्रवाल,जी.के.मदान, महेश सिंह, नितेश पिंटू समीक्षा, मनसूर,अब्दुल, बृजेश कुमार,अजय चौरसिया,भगवती शरण चतुर्वेदी, रंजन मिश्रा रंगनाथ दुबे, अभिषेक पांडे,सुमित झा आदित्य सोनी सहित क्षेत्र के कई दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार