सोनभद्र

बकरीद को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली में शांति समिति की बैठक सीओ दद्दन प्रसाद गोंड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।
सीओ श्री गोंड़ ने कहा कि त्यौहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनायें। धार्मिक संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। सदर कल्लन खां ने कहा कि बकरों की कुर्बानी और नमाज सलीके से अदा की जायेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि त्यौहार पर बिजली,पानी व साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाये। खासकर अनियमित विद्युतापूर्ति पर लोगों ने नाराजगी जताई। जिस पर जेई विजली विभाग अनिल कुमार ने कहा कि खराब मौसम के कारण बिजली प्रभावित हुई है।आगे समस्या नही होगी। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, नायब तहसीलदार विशाल पासवान, कोतवाल सुभाष चंद राय, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल, श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरि, दिलीप पाण्डे, रामपाल जौहरी समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App