सोनभद्र

बकरीद को लेकर विनोद यादव की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आगामी बकरीद त्योहार को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराए जाने को लेकर शुक्रवार को बीजपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। एसएसआई विनोद यादव ने उपस्थित संभ्रांतजनो से त्योहार को सकुशल मनाए जाने के लिए विचार विमर्श किया।उन्होंने कहा कि त्योहार को आपसी भाई चारे के साथ सौहार्द पूर्वक मनाये। अगर कही कोई अराजक तत्व खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसे सलाखो के पीछे भेज दिया जाएगा। वैसे हमारी फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। साथ ही मोबाइल टीम क्षेत्र में चक्रमण करती रहेगी।कही किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।अगर कही किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने की आशंका हो तो तत्काल मोबाईल पर सूचित करे जिससे समय रहते समाधान कर लिया जाये। इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान छत्तर पाल, बीजपुर सदर सलिम, उस्मान, मुख्तार, अफसरा टेलर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान