सोनभद्र

हिण्डाल्को रेणुकूट को जल प्रबंधन में इनोवेटिव केस स्टडी से सम्मान

रेणुकूट/सोनभद्र (जी के मदान) हिण्डाल्को रेणुकूट को जल प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु इनोवेटिव केस स्टडी सम्मान से सम्मानित किया गया। दिनांक 12 से 15 जून को पालघर मुंबई के गोवर्धन इको विलेज में आयोजित हिण्डाल्को सस्टेनेबिलिटी मीट प्रोग्राम के दौरान हिण्डाल्को को यह पुरस्कार दिया गया।

गौरतलब है कि इस श्रेणी में विभिन्न यूनिटों से 15 से अधिक केस स्टडी को नामांकित किया गया था। जहां हिण्डाल्को की चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर सुश्री वैशाली सुरावर व श्री बिभु मिश्रा- एडवाइजर एमसीओई कॉमन द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। हिण्डाल्को रेणुकूट टीम के प्रतिभागियों में एन्वॉयरॉन्मेंट हेड श्री मुकेश मित्तल, डॉ विवेक मिश्रा, श्री अवनीश चौहान, सुश्री आकांक्षा विश्वकर्मा, श्री महेंद्र तिवारी और श्री प्रभात द्विवेदी शामिल हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने पर रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ श्री एन.नागेश, क्लस्टर हेड एचआर श्री जसबीर सिंह, स्मेल्टर हेड श्री जेपी नायक, एल्युमिना रिफाइनरी हेड श्री एन.एन. रॉय और अन्य वरिष्ठ हिण्डाल्को प्रबंधन टीम ने विजेता टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है और इसे हमारे सामूहिक प्रयासों से हासिल किया गया है। आगे भी हमें ऐसे और मील के पत्थर हासिल करने के लिए मिलकर काम करना होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान