सोनभद्र

स्टे वायर में करेंट उतरने से छात्र की मौत

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डूमरडीहा का

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डूमरडीहा में शुक्रवार को स्टे वायर में करेंट उतरने से एक 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना क्षेत्र के ग्राम डूमरडीहा में भठ्ठी मोड़ के निकट उस समय घटी जब कक्षा तीन का एक 10 वर्षीय छात्र शिवबरन पुत्र राम प्यारे गोंड घर के पास ही विद्युत पोल के खंभे में लगा स्टे तार के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते विद्युत खंभे के स्टे वायर को पकड़ते ही बच्चे को जोरदार करेंट का झटका लगा। विद्युत प्रवाहित स्टे वायर की चपेट में आने के बाद छात्र बुरी तरह झुलस के बाद मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। ग्रामीणों ने आनन फानन में एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बालक को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मेमो के माध्यम से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App