सोनभद्र

घरेलू गैस सिलेंडरों का बाजार में हो रहा धड़ल्ले से दुरुपयोग

होटल, ढाबों व ठेलों पर किया जा रहा है घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है। चाय व मिठाई की दुकानों साथ अंडे, दूध, समोसे आदि बेचने वाले धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस पर अंकुश लगाने की बजाए खामोश बैठे हैं।
नगर के बस स्टैंड, अमवार मोड़, बढनीनाला, मुंसिफ कोर्ट रोड आदि स्थानों पर स्थित होटलों व ढाबों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलिंडर का अवैध रूप से प्रयोग हो रहा है।
गौरतलब है कि लाल रंग के घरेलू गैस सिलेंडर की रेट नीले रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर की तुलना में कम है। 14.2 किलो गैस का घरेलू गैस सिलेंडर जहां 1190 रुपए में मिलता है, वहीं 19 किलो गैस का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1994 रुपए में मिलता है। इसके हिसाब से घरेलू गैस सिलेंडर की गैस करीब 85 रुपए प्रति किलो तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर की गैस करीब 105 रुपए किलो पड़ती है। 20 रुपए प्रति किलो बचाने के चक्कर में कुछ लोग नियम-कायदों को ताक पर रख रहे हैं।
विभिन्न गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि उनके यहां से लोगों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के कनेक्शन ले रखे हैं, लेकिन रिफिल साल में एक-दो बार ही करवाते हैं। यानी केवल दिखाने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हुए हैं। साथ ही इससे सरकार को भी राजस्व की हानि झेलनी पड़ती है। होटलों, दुकानों पर इस्तेमाल किए जा रहे लाल सिलेंडर को दुकानदार छिपा कर एवं ढ़क कर रखते हैं, वहीं ठेेले वाले इनका खुलेआम बेधड़क इस्तेमाल कर रहे हैं।

घरेलू गैस सिलेंडरों का बाजार में हो रहा धड़ल्ले से दुरुपयोग
हमारे यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के कनेक्शन तो काफी हैं, लेकिन उनमें से रिफिल करवाने वाले बहुत कम हैं। कुछ ने दिखाने के लिए रखे हुए हैं तो कुछ बाजार में अवैध रूप से रिफिल करवाते हैं। तहसील क्षेत्र में कुछ लोग हैं जो घरेलू गैस सिलेंडर से 100-200 रुपए के लालच में जान जोखिम में डालकर कमर्शियल गैस सिलेंडर में गैस भरते हैं। कुछ लोग खुलेआम घरेलू गैस का दुरुपयोग कर रहे हैं।
– संदीप अग्रवाल, दुद्धी इंडेन गैस दुद्धी, सोनभद्र

कार्रवाई करेंगे
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए अक्टूबर 2022 में हमने जांच किया था। ठेलों व ढाबों पर घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ शिकायत मिली तो कार्रवाई करेंगे।
निर्मल सिंह, पूर्ति निरीक्षक
खाद्य एवं रसद विभाग, दुद्धी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App