सोनभद्र

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने जयंती पर महान उपन्यासकार देवकीनंदन खत्री को किया याद

सोनभद्र /(अरविंद गुप्ता)(दर्जनों कलमकारों को महासंघ ने किया सम्मानित)सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के बैनर तले बहुचर्चित उपन्यासकार बाबू देवकीनंदन खत्री की जयंती पर रविवार को देर शाम नगर स्थित पुराने आर टी ओ रोड पर स्थित वाराणसी एवम सोंनभद्र से एक साथ प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के नूतन कार्यालय में जयन्ती एवम सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने तथा संचालन सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने किया। इस अव्सरर पर बतौर मुख्यातिथि वारणसी से चल कर आये वरिष्ठ पत्रकार एवम हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संपादक इंदु भूषण जायसवाल तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र द्विवेदी,विमल जालान औरज्ञानरेश्वर श्रीवास्तव उपश्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, बाबू देवकीनंदन खत्री और स्वामी अड़गड़ानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। अथितियों का स्वागत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरन मिश्र ने किया। इस दौरान देवकीनंदन खत्री के कृतत्व व ब्यक्तित्व पर राजेन्द्र द्विवेदी, रविंदर केशरी, कौशल शर्मा और विमल अग्रवाल समेत मंचासीन अतिथियों ने विस्तार से अपने विचार रखते हुए उन्हें शतशत नमन किया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि इंदु भूषण जायसवाल एवम अध्यक्षता कर रहे मिथिलेश द्विवेदी ने राष्ट्र और समाज हित में निष्पक्ष पत्रकारिता करने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु एकजुट होंने की अपील की। तदुपरांत जनपद के वरिष्ठ कलमकारों ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, विमल जालान, राजेन्द्र द्विवेदी रविंदर केशरी,विमल अग्रवाल, एम एम शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, एम एम सिद्दकी, कौशल शर्मा, रामजी गुप्ता, राम प्रसाद यादव, राजेश यादव, चिंता पांडेय,तारा शुक्ला,रोहित त्रिपाठी, आलोक पति त्रिपाठी दिनेश पांडेय आदि को अंगवस्त्रम एवम सोन गौरव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवकीनंदन खत्री के उपन्यास लेखन शैली के दर्जनों प्रशंसको सहित पत्रकार विनय कुमार सिंह, कृपाल मधेशिया रामानुज धर द्विवेदी, हिमांशु मिश्र अनिल कुमार मिश्र आदि बुद्धजीवी मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Download App