सोनभद्र

रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों एक अधेड़ की मौत हो गयी। सूचना पर हमराहियों संग पहुंचे चौकी प्रभारी संजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिये भेज दिया।
घटना के बाबत बताया जाता है कि काशीराम आवास रेलवे स्टेशन निवासी छोटेलाल उर्फ ढूनमुन पुत्र स्व.मोहन उम्र करीब 55 वर्ष भरी दोपहर में दुद्धी बाजार से पैदल ही अपने घर जा रहा था। करीब तीन बजे तेज लू के थपेड़े में वह रेलवे स्टेशन के समीप गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गयी। उधर ढूनमुन के मौत की खबर लगते ही उसका 15 वर्षीय इकलौता पुत्र भागा भागा घटना स्थल पर पहुंचा। लेकिन वह भी अपने पिता के लिए कुछ न कर सका। पिता व पुत्र दो ही लोग साथ रहते थे, दो तीन वर्ष पूर्व ही ढूनमुन की पत्नी का भी निधन हो चुका है। पुत्र ने बताया कि वे कुछ अस्वस्थ चल रहे थे, तेज धूप व लू में दुद्धी से पैदल चलकर आने की वजह से गिरे और उनकी मौत हो गयी। खबर सुनकर वार्ड सभासद प्रतिनिधि अंका कुमार,पूर्व सभासद विनोद मिश्रा, लल्लन कसेरा समेत कई लोग मदद में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान