सोनभद्र

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 46 मामले आये, 4 का हुआ निस्तारण

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम आशुतोष दुबे ने कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से सम्बंधित कुल 46 प्रार्थनापत्र पड़े। जिनमें से 4 मामलों का निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। इस अवसर पर एसडीएम दुद्धी श्याम प्रताप सिंह, सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद गौंड तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Download App