सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबकर किशोरी की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम बघाडू में शनिवार की सुबह कुएं में डूबकर एक किशोरी की मौत हो गयी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है ।

परिजनों ने बताया कि गीता कुमारी पुत्री जोधा सिंह उम्र लगभग 15 वर्ष भोर में शौच के लिये बाहर निकली थी। काफी देर बाद भी वापस नही आयी तो परिजन आस-पास खोजबीन करने लगे। घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर कुएं के पास किशोरी का चप्पल व दुपट्टा पड़ा मिला । जिसके बाद परिजन कुएं में देखा तो गीता कुमारी का शव कुएं में पड़ा था । शव देखते ही परिजन के होश उड़ गए। उन्होंने शव को बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाई के उपरांत अन्त्य परीक्षण के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया वहीं जांच-पडताल शुरू कर दी है ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान