सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खाक

– चोपन थाना क्षेत्र के महुआँव कला की देर रात की घटना

गुरमा,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के महुआँव कलाँ गांव मे शुक्रवार की रात तकरीबन ग्यारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान मे भीषण आँग लग जाने से भुक्तभोगी किसान की तकरीबन छह लाख रूपये की संम्पती जल कर खाक हो गया है जिसमे तीन लाख के जेवर बताया गया है। भीषण रूप से आग लगने की सूचना पर पुरे गांव मे हडकंप मच गया आसपास के लोग समरसेबुल से तत्काल आग पर काबू पाना चाहा किंतु आग कोई कन्ट्रोल ना होता देख फायर ब्रिगेड की दो दमकल वाहन मौके पर पहुंच कर किसी तरह से आग पर काबू पाया।

चोपन थाना क्षेत्र के महुआँव कला निवासी राम बिलास यादव पुत्र अमरनाथ यादव ने बताया की जब हम लोग खाना खाकर गहरी नीद मे सो रहे थे की लम्बा नुमा मकान मे अचानक भीषण रूप से आग की लपटे उठने शुरू हो गयी देखते ही देखते पुरे गृहस्थ की सभी सामान जलकर खाक हो गया। जिससे तीन लाख के जेवर,70 हजार नगद , मिट्टी के कुटले मे रखा 15 कुंतल चावल एव 15 कुंतल गेंहू,फ्रिज, वाशिंग मशीन, कम्प्यूटर समेत अन्य गृहस्थी के सभी सामान जलकर खाक हो गया जिसकी अनुमानित तकरीबन छह लाख के की क्षति बतायी गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान