सोनभद्र

कनहर नदी मे अवैध बालू का खनन जोरो पर रात्रि के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टर से होती है सप्लाई

विंढमगंज/ सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

वन रेंज के अंतर्गत कनहर नदी से अवैध बालू का खनन व परिवहन दिन में जहां जोरों पर है वही रात्रि के अंधेरे में सटे गांव के दर्जनों ट्रैक्टर शाम के अंधेरा होते ही नदियों में बालू का खनन व परिवहन करने के लिए गढ़गढ़ाने लगते हैं इसी क्रम में बीती रात गश्त पर निकले रेंजर इमरान खान ने हरपूरा ग्राम पंचायत के लिंक मार्ग पर एक ट्रैक्टर को अवैध बालू का परिवहन करते हुए धर दबोचा जिसे वन रेंज कार्यालय पर लाकर धारा 69 व 41/42 वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनहर नदी से सटे गांव ढेवडी,पकरी, हरपुरा, धोरपा, बैरखड, कुदरी के दर्जनों ट्रैक्टर प्रतिदिन शाम के अंधेरा होते ही नदियों की ओर रुख कर लेते हैं तथा पूरी रात अवैध बालू का खनन व परिवहन करने में मशगूल हो जाते हैं। बीती रात गश्त पर निकले रेंजर इमरान खान ने हरपुरा ग्राम पंचायत के लिंक मार्ग पर कनहर नदी से बालू लदी एक ट्रैक्टर को धर दबोचा। रेंज कार्यालय में रेंजर इमरान खान ने बताया कि अवैध बालू का खनन व परिवहन करने में लिप्त हरपुरा ग्राम पंचायत निवासी संजय पुत्र सुरेश का ट्रैक्टर को धर दबोचा गया है इसे रेंज कार्यालय में लाकर वन विभाग के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है गस्त के दौरान वन कर्मी दिलीप सिंह, सूबेदार भार्गव, अवधेश, सुनील कुमार, पाठक राम मौके पर मौजूद थे।
ट्रैक्टर पकड़कर सीज करने की कार्रवाई से प्रतिदिन चलने वाले दर्जनों ट्रैक्टरों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है बालू खनन व परिवहन करने वाले बालू माफियाओं के द्वारा मैनेजिंग का खेल चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार