सोनभद्र

लिलासी चौकी इंचार्ज द्वारा लगाया गया ग्राम जन चौपाल।

लिलासी,सोनभद्र (शफीक आलम)।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिलासी में मिशन शक्ति अभियान के तहत लिलासी चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पांडे और उनके सहयोगी कांस्टेबल प्रहलाद कुमार, महिला कांस्टेबल नंदनी यादव द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया।
जन चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए उन्हे भय मुक्त हो कर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त पुलिस को सूचना देने की बात कही।
साथ ही उन्होंने ऑनलाइन/फोन काल, के माध्यम से होने वाली ठगी से बचने का उपाय बताया। चौकी इंचार्ज ने बताया की किसी को भी फोन पर व्यक्तिगत जानकारी जैसे एटीएम का गोपनीय पिन, मोबाइल ओटीपी अन्य कोई भी गोपनीय सूचना किसी को ना दें। खासकर

महिलाओं को बैंकिंग लेनदेन और धोखाधड़ी से बचने के लिए विस्तार से जानकारी दी। और लोगों को तुरन्त सहायता ले लिए हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098, 1076, साईबर क्राइम नम्बर 1930 पर कॉल करने के लिए कहा। और सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जन चौपाल में उपस्थित ग्राम प्रधान रामनरेश जायसवाल,डॉ सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रहरी कुंज बिहारी, चौकीदार मथुरा प्रसाद, गांव की आशा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान