सोनभद्र

अनपरा वार्ड 17 मे वर्षा से पहले हो नालियों की सफाई गंदगी फैलाने वाले पर हो कारवाई

अनपरा/सोनभद्र नगर पंचायत अनपरा क्षेत्र के वार्ड क्र.,17 व अन्य में नालियां जहां कचरे से पटी हुई हैं। वहीं नालियों के इर्द गिर्द झाडिय़ों का इस तरह से अम्बार लगा हुआ है कि नालियां दिखाई तक नहीं दे रही हैं। जिससे साबित होता है की कई महीनों से नालियों की साफ-सफाई नहीं करायी गयी है। इन्हीं समस्याओं को लेकर सभासद के साथ आम नागरिक ने भी नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर आवाज उठाने लगे हैं। वार्ड 17 के आस पास के कालोनियों व मुहल्लों की नालियां से यह मुख्य नाला जुड़ा है जहां इन दिनों कचरे से सराबोर हैं। वहीं नालियों में ठहरा गंदा पानी बजबजाते हुए सड़ांध व दुर्गंध मार रहा है। इतना ही नहीं नालियां कूड़े-करकट व कचरे से पट गयी हैं। जिससे नालियों का पता हीं नही चलता। इस संबंध में रहवासियों का कहना है कि इन बड़ी-बड़ी झाडिय़ों की वजह से कीड़े, मकोड़ों का भी डर बना रहता है। वहीं रहवासियों ने नपा के सफाई अमले पर भी उदासीनता का आरोप लगाया है।
कूड़ा गोबर व शौचालय वहाने वाले को जारी हो नोटिस

अनपरा के वार्ड क्र.17 रामनगर में पूर्व प्रधान शुगुल किशोर के साथ कई प्रतिनिधि समाजसेवी,सभासद सहित अन्य वार्डों के सभासद राम बिशाल दुबे,सुमित सोनी,राम नरेश ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वार्ड नबर 05 राजेंद्र नगर,वार्ड नबर18 में भी यही बुरा हाल है यहां के सफाई सुपरवाजर बेलगाम हो गए है किसी का सुनता ही नही है अपने मन का ही करेगा। बताते है लगभग अधिकांश वार्डों में नालियां पूरी तरह से कचरे व कूड़े करकट से जाम पड़ी हुई हैं। कई रहवासियों के घरों का गंदा पानी नालियों से न बहकर रोड एवं आस-पास इधर-उधर फैला रहता है। मच्छरों के आतंक से रहवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई अमले की नजर इन जाम पड़ी नालियों पर नहीं पड़ती। आरोप है कि वर्क आर्डर होने के बावजूद सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ायी जा रही है। मात्र दो सफाई कर्मी के भरोसे कई वार्डों की साफ-सफाई करायी जा रही है।नागरिकों ने नाले में गोबर,शौचालय,व कूड़ा डालने वाले को पुनः चिन्हित कर, उन्हे गंदगी फैलाने का नोटिस देने व उचित कारवाई करने की बात अधिशासी अधिकारी से की है, ताकी आम आदमी को सकून मिले।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनियंत्रित बोलेरो महुआ के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस ने अवैध बीयर के साथ वाहन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार अनपरा क्रिकेट एकेडमी के 11 वें स्थापना दिवस पर अनपरा के क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में महिमा कुमारी 86.8% और हाई स्कूल में दिव्या ने 89.8% पाकर रही अव... संदीप मिश्रा गरजे कहा सरकार को किसान नही भाता इसलिए मोर्चा बाट रहा किसानो को छाता होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण
Download App