सोनभद्र

चेयरमैन ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास।

चोपन।/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में सीसी सड़क, कवर्ड नाली व वार्ड चार में वाटर कूलर का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने विधि विधान से नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा की नगर के विकास में सड़क व नाली की भी अहम भूमिका होती है। घरों के नाबदान का पानी खुले में बहने से बीमारी फैलती है। जगह-जगह गंदगी रहती है। नाली बनने से एक जगह पानी इकट्ठा नहीं होगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।आगे कहा की कई योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी जिसका शिलान्यास किया जा रहा है। नगरवासियों को इसका लाभ मिले इसके लिये नगर पंचायत तत्परता के साथ कार्य कर रही है। जल्द ही नगर पंचायत के सभी वार्डों में सड़क व नाली सहित हर वो विकास कार्य कराया जाएगा जिससे जनता को लाभ हो। वही वार्ड 4 में लग रहे वाटर कूलर से आने जाने वाले राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,सभासद दिव्य प्रकाश सिंह, अनिकेत रावत, अमित सिंह, दिनेश जैन, दिनेश पांडेय, घनश्याम चौधरी, श्यामसुंदर मिश्रा, जीतू सिंह, सुशील साहनी, सलीम कुरेशी, तसव्वर अली, राधारमण पांडेय, राकेश सिंह, लिपिक अंकित पांडेय, छोटू जायसवाल, संतोष वर्मा, मंसूर आलम, जितेंद्र पासवान,धर्मेंद्र विश्वकर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान