सोनभद्र

नीट परीक्षा में दुद्धी क्षेत्र के दो होनहारों ने लहराया अपना परचम

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। मेडिकल की प्रवेश परीक्षा “नीट” में दुद्धी के छात्रों ने परचम लहरा क्षेत्र को नया आयाम दिया है। रिजल्ट घोषित होने पर क्षेत्र सहित छात्रों के घरों में खुशी का माहौल हो गया। परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रिजल्ट के बाद युवाओं में काफी उत्साह रहा। दुद्धी निवासी गोपाल अग्रहरि की बिटिया श्रद्धा रानी ने 2021 में आईसीएससी इंटरमीडिएट में जिला टॉपर रही। राजस्थान कोटा से तैयारी करने के बाद नीट में चयन हुआ है। श्रद्धा के दो भाई दो बहनें हैं। सभी भाई बहन आईसीएससी बोर्ड में अव्वल रह चुके हैं। रिजल्ट आने के बाद चयन होने के सूचना मिलते ही पिता गोपाल अग्रहरि एवं छात्रा के मामा दिनेश अग्रहरि ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिए। श्रद्धा रानी ने कहा कि हमारे माता-पिता के साथ मामा जी का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता रहा। इस परिणाम का श्रेय अपने अभिभावकों को देती हूँ।
वहीँ दुद्धी क्षेत्र के महुअरिया गांव निवासी एक छात्र परमानंद गुप्ता की लगातार 5 वर्ष संघर्ष करने के बाद नीट परीक्षा में कामयाबी मिल ही गई। चयन होते ही गांव में खुशियां की लहर दौड़ गई। छात्र परमानंद गुप्ता ने कहा कि पिता सत्यदेव माता शिला देवी ने घर के एक किसानी कार्य कर मुझे इस काबिल बनाया। माता पिता का सहयोग इसी तरह मिलता रहे। उन्होंने कहा कि स्थानीय गांव के ही विद्यालय में पढ़ाई कर राजस्थान कोटा से तैयारी करने में जुटा रहा। कई प्रयास करने के बाद मंगलवार को रिजल्ट आया जिसे देखने के बाद मन प्रफुल्लित हो गया। इस रिजल्ट से हमारे घर के अभिवावक बहुत की उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App