सोनभद्र

ग्रासिम द्वारा किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ।

रेणुकूट(सोनभद्र)जी.के.मदान

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के ईकाई प्रमुख श्री मनीष गर्ग, मानव संसाधन प्रमुख श्री राजीव दुबे एवं प्रमुख कर्मचारी संबंध एवं प्रशासन श्री प्रभात कुमार पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में संचालित सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान द्वारा अंगीकृत सभी ग्रामसभाओ में ग्रामीणजनों के इस भीषण गर्मी से निजात दिलाने हेतु विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत आज अनुभव विद्यालय कादल में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । उक्त चिकित्सा शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय लक्ष्मी त्रिपाठी एवं संस्थान के वरिष्ठ सीएसआर अधिकारी श्री अमर सिंह एवं अर्चना तिवारी द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया तथा चिकित्सा शिविर में उपस्थित सभी मरीजों को निशुल्क दवाओं के साथ-साथ इस भीषण गर्मी से निजात दिलाने हेतु इलेक्ट्रॉल पाउडर का वितरण भी किया गया। उक्त चिकित्सा शिविर में उपस्थित मरीजों को डॉक्टर विजय लक्ष्मी त्रिपाठी द्वारा स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ शिविर के माध्यम से सभी मरीजों को इस भीषण गर्मी से बचाव के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य सुधार के बारे में भी काफी जागरूक किया गया। संस्थान के सीएसआर विभाग द्वारा आयोजित इस चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में प्रमुख रूप से श्री रामप्रवेश सिंह प्रबंधक अनुभव विद्यालय कादल, देव कुमार सिंह, सिद्धांत सिंह, अनुभव सिंह, कुमारी रिया सिंह, सूरज, सुनैना, नीलम, पूजा सिंह, खुशी मौर्या, कुमारी कुसुम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम की सफलता पर संस्थान के वरिष्ठ सीएसआर अधिकारी श्री अमर सिंह द्वारा सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान