सोनभद्र

सर्पदंश के शिकार छात्र की रात भर चलती रही झाड़फूंक, सुबह सीएचसी में भर्ती

सरकारी अस्पताल में निःशुल्क मिलती है एंटी स्नैक की सुई

उपचार मिलते ही छात्र हुआ नार्मल

सांप काटे मरीज को अस्पताल लाने की अधीक्षक ने की अपील

दुद्धी, सोनभद्र। वृहस्पतिवार की शाम हाईस्कूल का एक छात्र सर्पदंश का शिकार हो गया। अंधविश्वास और अज्ञानता के चंगुल में जकड़े परिजनों ने रातभर झाड़फूंक के चक्कर मे पड़े रहे। सुबह तक हालत में सुधार न होने के बाद लगभग 50 किमी की दूरी तय कर उसे सीएचसी दुद्धी में लाकर भर्ती कराया गया। पड़ोसी राज्य झारखंड के गढ़वा जिले का 17 वर्षीय छात्र पंकज कुमार पुत्र सुरेश पासवान निवासी खरौंधी, जिला गढ़वा वृहस्पतिवार की शाम 4 बजे अपने घर में किसी काम को कर रहा था। तभी अचानक पंकज के दाहिने पैर में सांप ने डस लिया। सांप के डसने पर छात्र गम्भीर होकर अचेत होने। लगा। परिजनों ने आनन फानन में कोन थाना क्षेत्र के नौडीहा व रामगढ़ में रातभर झाड़फूंक कराया। रात में कोई आराम नहीं मिला तो घबराय हुए परिजन सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाये। जहांड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विनोद सिंह द्वारा उपचार शुरू किया गया। उपचार शुरू होने के घंटे भर बाद उसे आराम मिलना शुरू हो गया। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम ने भी मरीज को देखा व जरूरत पड़ने पर एन्टी स्नैक वेनम लगाने का परामर्श दिया। डॉ आलम ने परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो रहा है। इस सीजन में खासकर दुद्धी क्षेत्र में सर्पदंश की बहुत घटनाएं होतीं है। सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में सांप की सुई का भंडारण किया गया है। जो महंगी होने के बावजूद निःशुल्क लगती है। उन्होंने आमजन से सांप कटे मरीज को झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ते हुए सीधे अस्पताल लाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Download App