सोनभद्र

हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आने से झुलसा किशोर

दुद्धी, सोनभद्र। महुआ के पेड़ पर डोरी फल तोड़ने के चक्कर में एक किशोर हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना गुरूवार की दोपहर बाद की बताई गई।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी अवधेश पनिका का 15 वर्षीय पुत्र मुकेश गाँव के अन्य किशोरों के साथ गुरूवार को दोपहरी में एक महुआ के पेड़ पर चढ़ गया। उपर की डाली में डोरी फल लगा देख दोस्तों ने उसे तोड़ने की बात कहकर उसे और भेजने लगे, अभी किशोर उस डाली की ओर बढ़ा ही था कि तेज हवा के झोंके से पेड़ की डाली वहां से गुजर रहे हाई वोल्टेज लाइन को छूने लगी, जिससे उसमे करेंट प्रवाहित हो गया। करेंट की चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। साथ गये दोस्तों की चीख पुकार सुन मौके पर जुटे ग्रामीण तत्काल किशोर को लाकर दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराकर उसका उपचार शुरू कराया। चिकित्सकों के मुताबिक उसके हालत में बेहतर सुधार देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान