सोनभद्र

योग का रंग, योग साधकों के संग

– 18 जून को चलेगा जन जागरूकता अभियान
– योग संदेश पत्रिका देकर किया गया सम्मानित
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए पतंजलि योग परिवार की ओर से 18 जून रविवार को प्रातः 4:30 से 6:00 बजे के बीच मारवाड़ी धर्मशाला बड़ौदा बैंक के पास स्थित योग कक्ष में सामूहिक योगाभ्यास (प्रोटोकॉल योगाभ्यास) कराया जाएगा। इसके बाद प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव व सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज नगर भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एडवोकेट रवि त्रिपाठी ने आह्वान किया है कि सभी योग साधक अपने-अपने प्रमुख योग शिक्षक के साथ समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र नियमित योग कक्षा में बहुत ही पुराने योग साधक डॉ राम पटेल व सुरेश राय का आगमन हुआ। जिन्हें सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक व विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव ने योग संदेश पत्रिका देकर सम्मानित किया। सभी योग साधकों से करें योग, रहें निरोग, योग का रंग, योग साधकों के संग आदि के नारे लगाते हुए अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील किया गया है। उक्त मौके पर हृदय नारायण पाठक, दिलीप सिंह, शेषमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार