सोनभद्र

पीकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को पिकअप से धक्का मारकर जान से मारने की कोशिश करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

वैनी/ सोनभद्र (राजन गुप्ता)थाना रायपुर पुलिस द्वारा पीकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही को पिकप वाहन से धक्का मारकर, जान से मारने की कोशिश करने वाले वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। रायपुर क्षेत्रान्तर्गत वैनी पीकेट ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी संदीप सिंह को एक पिकअप वाहन द्वारा टक्कर मार दिया गया । जिससे मुख्य आरक्षी संदीप उपरोक्त गंभीर रुप से घायल हो गये । उक्त घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मुख्य आरक्षी संदीप उपरोक्त को इलाज हेतु बीएचयू ट्रामा सेन्टर वाराणसी ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर आईपीसी की धारा 307, 353, 332, 427, 34 व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर विशेष निर्देश दिये गये । इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस की गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर खलियारी पोखरे के पास से घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र रामकुँवर हरिजन निवासी ग्राम सरईगढ़ टोला खदरा रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है ।उपरोक्त घटना में संलिप्त अन्य 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश जारी है, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 उ नि धर्मेन्द्र यादव
2 हे का देवपूजन चौबे
3 हे का उपेन्द्र यादव

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान