सोनभद्र

प्राथमिक विद्यालय घाट पिंडारी में चल रहा चार दिवसीय समर कैंप, बच्चों में उत्साह

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक स्थित प्रा वि घाट पिंडारी में चार दिवसीय समर कैंप आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या के निर्देशन में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।प्रभारी प्रधानाध्यापक भोलानाथ अग्रहरि ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के इतर अन्य कौशलों के विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत लाभकारी हैं। कैंप में बच्चों को योग, बिग बुक रीडिंग, खेल व मनोरंजक पूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार किया गया है। समय समय पर बच्चों को भोलानाथ जी द्वारा पुरस्कार द्वारा प्रोत्साहित भी करते रहते हैं। विद्यालय की शिक्षा मित्र श्रीमती ज्योतिमा देवी विद्यालय विकास में अपना अथक प्रयास करती रहती हैं।समर कैंप के आयोजन से क्षेत्र के अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान