सोनभद्र

तिरंगा झंडा के साथ दो युवकों की टोली पर्यावरण बचाओ,धरा पर जीवन बचाओ का संकल्प लिया

विंडनगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) झारखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से आज दोपहर लगभग 12:00 तिरंगा झंडा के साथ दो युवकों की टोली पर्यावरण बचाओ,धरा पर जीवन बचाओ का संकल्प लिया 28 राज्यों का पैदल भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने को लेकर बीते 7 अक्टूबर 2021 को छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर से निकले हैं जो आज उत्तर प्रदेश के बॉर्डर में प्रवेश करते ही 13 वा राज्य का भ्रमण करने की शुरुआत हुई जहां सन क्लब सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष सुमन कुमार गुप्ता व स्थानीय नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया।

राची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुभाष तिराहा पर तिरंगा झंडा लिए हुए दो युवकों की टोली तपती दोपहरी में स्थानीय लोगों को देख और रुक कर अजितेश शर्मा निवासी फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश, सौरभ देवांगन रायपुर छत्तीसगढ़ ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में धरती पर रह रहे इंसान अपने स्वार्थ में वशीभूत होकर पर्यावरण के साथ बुरी तरह से खिलवाड़ कर रहा है जिसका प्रतिफल हम सभी लोगों को भुगतना पड़ रहा है आइए हम सभी बुद्धिजीवी इंसान आपस में मिलकर यह संकल्प ले की आज से ही हम पर्यावरण को दूषित नहीं करेंगे साथ ही साथ दूषित करने वालों को भी रोकने का काम करेंगे। पर्यावरण दूषित होने के कारण ही आज हमारे देश की जलवायु में काफी परिवर्तन होता चला जा रहा है गर्मी व तपन बेतहाशा दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है बरसात के दिनों में बारिश नहीं के बराबर हो रही है जिसके कारण आम जनमानस को पीने के लिए पानी भी मुनासिब नहीं हो पा रही है इसलिए हम सभी लोगों को पर्यावरण बचाना नितांत आवश्यक है तभी धरती पर जीव बच सकते हैं अगर हम सब आज नहीं सचेत होते हैं तो आने वाले समय में भिन्न-भिन्न तरह के बीमारियों के जंजाल में फंसते चले जाएंगे, साथ ही साथ प्रदूषण की मार से हम इंसानों की उम्र भी कम होती जा रही है पर्यावरण को बचाना हम सभी लोगों का परम कर्तव्य है इसी उद्देश्य को लेकर हम दो भाइयों की टोली “बर्न क्लोरीज नाट फ्यूल” के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले से लोगों को पर्यावरण बचाओ के लिए जागरूक करने के लिए संकल्प लेकर 7 अक्टूबर 2021 को पैदल निकले हैं रायपुर से उड़ीसा, सिक्किम, आसाम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड राज्य होते हुए आज उत्तर प्रदेश की बॉर्डर में हम लोग प्रवेश किए हैं अब तक 13 राज्य का भ्रमण कर चुके हैं कुल 28 राज्य का भ्रमण करने का हम सभी हम दोनों भाइयों ने संकल्प लिया है इस मौके पर संजीव कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, विनोद कुमार पासवान ने आर्थिक सहयोग भी किया तथा मौजूद ग्रामीणों में जगत नारायण जायसवाल, आनंद कुमार चंद्रवंशी, राजकुमार केसरी, राकेश केसरी प्रमोद कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर मे पीस कमेटी का बैठक हुआ संपन्न कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त
Download App