सोनभद्र

आदिवासियों की प्राचीन तीर धनुष को जीवंत रखने का प्रयास सराहनीय- नागेश सिंह

अनपरा/सोनभद्र अनपरा के सिदहवा मे आदिवासी शिल्पकला ग्रामोघोग समिति सोनभद्र के द्वारा आदिवासी तीर धनुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में शामिल 56 प्रतिभागियो ने भाग लिया । कार्यक्रम सात राउंड में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह के द्वारा डीहबाबा का पुजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में प्रतिभागी बनकर इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल हुए । तीर धनुष प्रातियोगिता में खिलाड़ियों ने चिंहित निशाने पर निशानेबाजी किया । सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने हुनर का जलवा बिखेरा प्रत्येक खिलाड़ियों ने चिंहित निशाने पर निशानेबाजी किया अंत में प्रथम विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। रिशु कुमार बैसवार,प्रथम रवीन्द्र कुमार दुतीय, जगदीश तृतीय स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि नागेश सिंह ने सभी विजेता को उपहार देकर स्मानित किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा- आदिवासियों की प्राचीन तीर धनुष कोशल को जीवंत रखने का प्रयास आज भी कायम है जो सराहनीय है।पहले जब हथियार नही होते थे तो बन में रहने वाले आदिवासी वनवासी तीर धनुष से जगली जानवरों के साथ स्वय की सुरक्षा में इस्तेमाल करते थे।अब यह परंपरा आधुनिकता में विलुप्त होते जा रही है।कार्यक्रम के संजोयक जगदीश साहनी ने सभी आए हुए अतिथियो व खिलाड़ियों का समांन किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भोला बैसवार, जे पी सिंह, प्रवीण पटेल, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश साहनी ने किया। राकेश निषाद ने सभा का संचालन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान
Download App